यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिले के संस्कृत विद्यालयों की होगी स्थलीय जांच
मोतिहारी। जिले के संस्कृत विद्यालयों की स्थापना की अनुमति लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। य

मोतिहारी। जिले के संस्कृत विद्यालयों की स्थापना की अनुमति लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। यह जांचोपरांत मिलेगी। इस बाबत बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. दुर्गेश कुमार राय ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के संस्कृत विद्यालयों की स्थलीय जांच की जाएगी। जिले में संस्कृत विद्यालयों की संख्या 26 है। बोर्ड के सचिव ने कहा कि कतिपय संस्कृत विद्यालयों के द्वारा स्थापना अनुमति के लिए निर्धारित शुल्क जमा कराया गया है। इसलिए स्थापना अनुमति देने के पूर्व विद्यालयों की स्थलीय जांच होना आवश्यक है। संबंधित संस्कृत विद्यालयों की स्थलीय जांच कर इसका प्रतिवेदन अविलंब भेजने का निर्देश दिया गया है। पत्र के आलोक में जिलाधिकारी ने संबंधित संस्कृत विद्यालयों की स्थलीय जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। बोर्ड द्वारा जारी जिले के संस्कृत विद्यालयों की सूची में 17 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके प्रखंड का जिक्र ही नहीं है। सूची के अनुसार आठ विद्यालयों का नाम प्रखंडवार है। अब ऐसे विद्यालयों की वास्तविकता स्थलीय जांच के दौरान सामने आएगी कि सूची के अनुसार विद्यालयों की क्या स्थिति है। संस्कृत विद्यालयों की स्थलीय जांच के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया है। जल्द ही ऐसे विद्यालयों की जांच प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
संस्कृत विद्यालयों की सूची
- संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय लोहरगांवा मठ, श्रीराम संस्कृत उच्च विद्यालय चकिया, राधागो¨वद राम सवारी देवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सुगौली, कोकाई ¨सह फुलदेव ¨सह संस्कृत सह उच्च विद्यालय डुमरी, लालबाबू ¨सह स्मारक संस्कृत उच्च विद्यालय आदर्शनगर, श्री रामवृक्ष दुबे संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय पतौरा लाला टोला मोतिहारी, शारदा सदन संस्कृत उच्च विद्यालय सुवैया, यशोदा कुॅवर संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय जागापाकड़, किशोरी देवी लाओं कुॅवर संस्कृत उच्च विद्यालय बड़हरवा कला, श्री अमीरी चौधरी संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय लाला छपरा आदापुर, ¨वदुश्वर रामजीवन संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय रामजी टोला, लालबाबू ¨सह स्मारक संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय थरमितिया पकड़ीदयाल, नेमधारी राय संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय, देवीलाल यमुना प्रसाद संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय ललुआ टोला, श्री प्रकाश शुक्ल संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय खजुरिया, लक्ष्मी पाण्डेय संस्कृत उच्च विद्यालय विशुनपुरा, रामलखन राय संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय दीपउ कोटवा, ठाकुर गिरिजानंदन रामवृक्ष संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय इब्राहिमपुर, लक्ष्मी जगन्नाथ संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय श्रीकृष्णनगर मोतिहारी, श्री राजेन्द्र संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय बरियरिया, जैमुनी ब्रजकिशोर संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय बाराशंकर, ठाकुर गिरिजानंदन रामवृक्ष संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर परसौनी, शिवशरण प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत विद्यालय पकड़ीदीक्षित, श्री जगन्नाथ साह प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत विद्यालय कौड़ीहाट चौक रक्सौल, बबन नागेश्वर संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय कौरिया सुगौली, आदर्श सरयु बिहारी संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय आचार्य मठ परसौनीकपूर पताही।
