मोतीझील में मिला अज्ञात वृद्ध का शव
मोतिहारी। शहर के मोतीझील में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
मोतिहारी। शहर के मोतीझील में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह श्रीकृष्णनगर मोहल्ला के तीन घाट के पास छठ पर्व के लिए सफाई के क्रम में शव को लोगों ने देखा। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकालवाया। मृतक की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। शव पर किसी भी तरह के जख्म नहीं है। डाक्टर का मानना है कि डूबने से उसकी मौत हुई लगती है। शव का पोस्टमार्टम कराकर सदर अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है।