विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के पूर्व विधायक रामप्रीत यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:27 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड के टिकुलिया गांव निवासी पूर्व विधायक रामप्रीत यादव का 80 वर्ष की आयु में निधन ...और पढ़ें

पूर्व विधायक रामप्रीत राय की फाइल फोटो।

पूर्व विधायक रामप्रीत राय की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पूर्व विधायक रामप्रीत यादव का 80 वर्ष की आयु में निधन।

  2. पूर्वी चंपारण के आदापुर में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार।

  3. कई राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति।

संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण)। Rampreet Yadav Former MLA: पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड अंतर्गत टिकुलिया गांव निवासी पूर्व विधायक रामप्रीत यादव का शुक्रवार रात निधन हो गया।

80 वर्षीय पूर्व विधायक लंबे समय से बीमार थे और मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दो बार रहे विधायक

रामप्रीत यादव परिसीमन से पूर्व 1970 से 1977 तक आदापुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। शनिवार को उनके पैतृक गांव टिकुलिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां उनके पुत्र नवीन कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव शरीर पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गप्पू राय, पूर्व विधायक लक्ष्मी यादव, बीरबल यादव और भाजपा नेता सुरेश यादव समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष गप्पू राय ने कहा कि पूर्व विधायक रामप्रीत यादव एक कर्मठ कार्यकर्ता, मजबूत स्तंभ और सुलझे हुए पारदर्शी नेता थे।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल क्षेत्र को बल्कि पार्टी को भी एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई पाना बेहद मुश्किल है।