नेपाल में खाई में गिरी बस, एक भारतीय सहित पांच की मौत, 32 घायल
नेपाल के धनगढ़ी से बझांग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक भारतीय सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
मोतिहारी । नेपाल के धनगढ़ी से बझांग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक भारतीय सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 32 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। इसकी जानकारी यातायात पुलिस प्रमुख कृष्ण किरण चंद ने दी। बताया कि यात्री भीमदत्त राज मार्ग पर ना 6 ख 1831 यात्री बस सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। तीस लोगों के बैठने की क्षमता वाली इस बस में करीब पचास लोग सवार थे। इसके अलावा सौ क्विटल से अधिक सामान लोड था। इस दुर्घटना में भारत के बिहार प्रदेश के रहने वाला मो. नसीर, नेपाल के विभिन्न जिलों के 25 वर्षीय केदार सिंह गापा, (44) धन बहादुर धर्ती, (30)नरेंद्र गुरु धामी (55)कलशी देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। भारतीय नागरिक का जिला, गांव और थाना का पता नहीं मिल सका है। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।