किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थानाक्षेत्र के कदमवा कसबा गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान शंभू राय के दरवाजे पर चढ़कर उन्हें गोली मार दी।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थानाक्षेत्र के कदमवा कसबा गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान शंभू राय के दरवाजे पर चढ़कर उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई गई है।
बताया गया है कि शंभू राय दरवाजे पर मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी बीच बाइक सवार युवक ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और वे गिर पड़े। परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से ¨चताजनक स्थिति में किसान को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी चिकित्सा चल रही है।
इस बीच घटना की सूचना मिलने के साथ सिकरहना के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम निकली है। सीमाई क्षेत्रों को सील कर छापेमारी की जा रही है। इस बीच गोली मारनेवालों में से एक की तस्वीर वारल हुई है। पुलिस ने तस्वीर को विभिन्न स्तरों पर भेजा है। इससे पहले शंभू के भाई सुरेंद्र की हो चुकी है हत्या
बता दें कि इसके पूर्व में 21 सितंबर 2017 को शंभू राय के भाई सुरेन्द्र राय की हत्या गोली मार कर दी गई थी। उस घटना के पीछे भूमि विवाद कारण बताया गया था। इस बीच शंभू को गोली मारे जाने के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र हत्याकांड में विजय साह जेल में है। रविवार को गोली मारनेवालों में उसका भाई अवधेश साह भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।