Move to Jagran APP

आमसभा में जल संचय पर दिया जोर, पौधारोपण को बताया जरूरी

मोतिहारी। वायु व जल से ही संसार का निर्माण हुआ है। इस लिए जल संचय आवश्यक है। मनुष्य व जीव-जन्तु वायु व जल के बिना जीवित नहीं रह सकता।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 06:41 AM (IST)
आमसभा में जल संचय पर दिया जोर, पौधारोपण को बताया जरूरी
आमसभा में जल संचय पर दिया जोर, पौधारोपण को बताया जरूरी

मोतिहारी। वायु व जल से ही संसार का निर्माण हुआ है। इस लिए जल संचय आवश्यक है। मनुष्य व जीव-जन्तु वायु व जल के बिना जीवित नहीं रह सकता। उक्त बातें पीपराकोठी के बापूधाम चंद्रहिया पंचायत के मुखिया शत्रुधन कुमार दास ने आम सभा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जल संचय हमारे आने वाले भविष्य के लिए आवश्यक है। इसके लिए हमें क्षेत्र के पोखरा, तालाब आदि का संरक्षण करना होगा। वहीं पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने जल संचय करने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर रामायण पटेल, सुनील कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार दास, रंगलाल रॉय, संजय चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

फेनहारा, संस : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत सरकार भवन फेनहारा में आयोजित सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया सुशीला देवी ने जल संचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर हम लोग आज से ही जल संचय को लेकर जागरूक नहीं होंगे तो आने वाले कुछ दिनों में जल संकट से रूबरू होना होगा। इससे निपटने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। वही सचिव अशोक कुमार सिंह भी सभा को संबोधित करते हुए जल संचय को ले योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बारा परसौनी पंचायत में मुखिया लालबाबू साह, मधुबनी में मुखिया जीतेंद्र राय, खानपीपरा में मुखिया वलिद्र राम आदि के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन किया गया।

घोड़ासहन, संस : बगही भेलवा पंचायत में जल शक्ति अभियान के तहत आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया बंगरी देवी ने किया। मौके पर मुखिया के अलावे कार्यपालक सहायक चंदा कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने विस्तृत रूप जल शक्ति अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड वार्ड अध्यक्ष सुरेश यादव, मुकेश यादव, प्रमोद महतो, नरेश यादव, संजय ठाकुर, मुकेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। जानकारी वार्ड सदस्य श्री यादव ने दी।

केसरिया, संस : पूर्वी सुंदरापुर बिजधरी पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया बच्चूलाल यादव की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आने वाले समय में उत्पन्न होने वाले जल समस्या को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि इसका एक मुख्य उपाय यही है कि तालाबों में पानी इकठ्ठा हो, बारिश के पानी को जो छत वगैरह पर गिरते है उसे संचय किया जाये। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण का संतुलन किया जाए। वही ग्राम पंचायत बथना में भी जल शक्ति पर चर्चा किया गया। जिसमें सरकारी पोखरा, जल संचयन के अन्य उपाय पर चर्चा की गई। मौके पर मुखिया गीता देवी, देवलाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.