आक्रोशितों ने सांसद व विधायक का किया घेराव,नारेबाजी
प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से तंग आकर सैकड़ों लोगों ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल व विधायक रामचंद्र सहनी का घेराव कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मोतिहारी। प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से तंग आकर सैकड़ों लोगों ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल व विधायक रामचंद्र सहनी का घेराव कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद व विधायक के समझाने के बाद लोग माने। ग्रामीण भोला पासवान, रामकली देवी, मोसमात मराछो, एहसानुल,प्रभा देवी, मंजू देवी, गुलाबो देवी, प्रभु सहनी, सुरेश सहनी, मुन्ना कुमार, जितेंद पासवान, ललित देवी, प्रभावती देवी, मदन प्रसाद, धुरेन्द्र सहनी, अनिल कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि हमलोग किसी तरह कर्ज लेकर शौचालय का निर्माण करा लिए, लेकिन प्रखंड के चक्कर लगाते लगाते पैर तक गए। अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। हमलोगों से दो हजार रुपये की मांग की जाती है। आवास के भुगतान करने में भी पैसे की मांग जाती है। बाढ़ का भी पैसा नही मिला। अंचल प्रशासन द्वारा सूची में नाम जोड़ने व काटने का काम रिश्वत की मांग की जा रही है। यदि इसकी जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। सांसद व विधायक ने कहा कि किसी के हक की हकमारी नहीं होने दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को समझा दिया गया है। बहुत जल्द लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी। मौके पर भाजपा अध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद,भोला बैठा, प्रभु दास, पंसस एकराम हुसैन, सुभाष सिन्हा, सुनील सहनी, मनोज सहनी, मो. जमालुदीन, योगेंद्र पूरी, सोनू गुप्ता सहित कई मौजूद थे।