Move to Jagran APP

जरूरतमंदों के घर जा कर दी ईद की सेवइयां

शहर के छोटा बरियारपुर वार्ड 38 स्थित हरि सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरि सिंह व संस्था के सदस्यों द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच वस्त्र सेवई खाद्य सामग्री मशाला आदि का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष हरि सिंह ने सामग्री वितरण के लिए तीन टोली बनाई। एक टोली का नेतृत्व वे स्वयं कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 01:29 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 01:29 AM (IST)
जरूरतमंदों के घर जा कर दी ईद की सेवइयां
जरूरतमंदों के घर जा कर दी ईद की सेवइयां

मोतिहारी । शहर के छोटा बरियारपुर वार्ड 38 स्थित हरि सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरि सिंह व संस्था के सदस्यों द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच वस्त्र, सेवई, खाद्य सामग्री, मशाला आदि का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष हरि सिंह ने सामग्री वितरण के लिए तीन टोली बनाई। एक टोली का नेतृत्व वे स्वयं कर रहे थे। टोली में शामिल लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घुम-घुम कर मुस्लिम समुदाय के पुरूषों व महिलाओं के बीच ईद पर्व को लेकर साड़ी, लुंगी, सेवई, चीनी, मशाला व खाद्य सामग्री का वितरण किया। श्री सिंह ने बताया कि रमजान के पाक महीना में महीने भर रोजा रखने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद को लेकर हर्ष का माहौल है, लेकिन लॉकडाउन के कारण त्योहार की खुशी लोगों के चेहरे पर नहीं दिख रही। श्री सिंह ने कहा कि माह-ए-रमजान के 30 रोजे सिर्फ भूख और प्यास को संभालने का नाम नहीं है बल्कि, तमाम बुराइयों और गलत बातों से खुद को बचाए रखने का संदेश भी हैं। कहा कि रमजान का मतलब एक ऐसा महीना, जिसमें इंसान अपनी सोच को पाक करे। इंसान जिन चीजों के पीछे भागता है, उनके पीछे भागना छोड़ सके। सामग्री वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री सिंह व सदस्यों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से संस्था सभी समुदाय के लोगों की हर संभव मदद करती आ रही है। उन्होंने लोगों से संक्रमण को देखते हुए ईद की नमाज घरों में अदा करने की अपील की। सामग्री वितरण में मुस्तुफा अंसारी, खलील अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, सुगा हवारी, जहांगीर अंसारी, मुन्ना अंसारी, सम्मी हवारी, ध्रुव साह, राकेश सिंह, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, रामसुंदर प्रसाद, पप्पू पांडेय, अभय कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.