विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के पीपरा बाजार में भीषण आग, दुर्गा पूजा पंडाल के पास पांच दुकानें खाक

By Sanjay upadhyayEdited By: Ajit kumar
Published: Mon, 19 Oct 2026 12:21 PM (IST)

Durga Puja Fire Incident: पूर्वी चंपारण के पीपरा बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान शार्ट सर्किट से भीषण आग लग ...और पढ़ें

पीपरा बाजार में लगी आग के बाद दुकान से निकलती आग की लपटें। जागरण

पीपरा बाजार में लगी आग के बाद दुकान से निकलती आग की लपटें। जागरण

HighLights

  1. पीपरा बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान भीषण आग।

  2. शार्ट सर्किट से पांच दुकानें जलकर राख हुईं।

  3. पुलिस और अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू।

संवाद सहयोगी, पीपरा (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Pipra Fire: दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच रविवार देर रात पीपरा बाजार में शार्ट सर्किट से भीषण अगलगी हो गई।

पंडाल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मार्केट में आग लगने से पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है।

पंडाल के पास लगी आग

जानकारी के अनुसार, डीजे फैशन वर्ल्ड सेंटर कपड़े की दुकान में इनवर्टर ब्लास्ट होने के बाद आग लगी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग की लपटों ने देखते-देखते आसपास की पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की तेज लपटों के कारण पूजा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं और मेले में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पूजा समिति के सदस्य, ग्रामीण और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

सभी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस और पूजा समिति के सदस्यों की सूझबूझ से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ।

मेले में बरती गई चौकसी

अगलगी के बाद पूजा पंडाल और मेले में सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटी है। आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आग लगी तो बचना मुश्किल, दरभंगा के होटल, अस्पताल और बाजार सुरक्षा मानकों से दूर