विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में भैंस बांधने के विवाद में डबल मर्डर, सड़क पर देवर और भाभी की चाकू से हत्या

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:59 PM (IST)

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के जिहुली गांव में भैंस बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें ...और पढ़ें

भैंस बांधने के मामूली विवाद ने बुधवार देर शाम खूनी रूप ले लिया। फोटो: जागरण

भैंस बांधने के मामूली विवाद ने बुधवार देर शाम खूनी रूप ले लिया। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पताही (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Crime News: पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव के वार्ड संख्या 11 में सड़क पर भैंस बांधने के मामूली विवाद ने बुधवार देर शाम खूनी रूप ले लिया।

इस दौरान हुई ताबड़तोड़ चाकूबाजी में एक ही परिवार के देवर और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त जिहुली निवासी जमी अहमद (39) और उनकी भाभी मनिना खातून के रूप में की गई है।

patahi jihuli double murder buffalo tethering dispute arrest 1

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार जमी अहमद देर शाम अपने घर के बाहर मुख्य रास्ते पर मवेशी बांध रहे थे। इसी बीच गांव के ही संजय सिंह ने सड़क पर आवागमन बाधित होने की बात कहते हुए भैंस बांधने पर कड़ा ऐतराज जताया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं बढ़ गई और दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई।

patahi jihuli double murder buffalo tethering dispute arrest 2

बीच-बचाव में चाकूबाजी

जमी अहमद के साथ मारपीट होते देख उनकी भाभी मनिना खातून बीच-बचाव कराने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने धारदार चाकू निकालकर दोनों पर अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया।

चाकू के सीधे प्रहार से मनिना खातून के सीने में गहरा जख्म लगा, जबकि जमी अहमद की गर्दन पर जानलेवा वार किया गया।

अस्पताल के रास्ते में मौत

घटनास्थल पर खून से लथपथ दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर नाजुक स्थिति को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों पीड़ितों ने दम तोड़ दिया।

patahi jihuli double murder buffalo tethering dispute arrest 3

पुलिस ने दो को दबोचा

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही जिहुली गांव में भारी तनाव फैल गया, जिसके बाद पताही थानाध्यक्ष बवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक जमी अहमद के बेटे मोहम्मद वशीर के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रशासन ने गांव में कैंप शुरू कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।