विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के कोटवा में भाई ने भाई को गोली मारी, फिर खुद की जान ली

By Rajan Kumar Singh Edited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 06 Apr 2026 08:17 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के कोटवा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बड़े भाई फिरोज आलम ने छोटे भाई कासिम मियां ...और पढ़ें

घटना के बाद घायल को लेकर जाते लोग। जागरण

घटना के बाद घायल को लेकर जाते लोग। जागरण

HighLights

  1. बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारी।

  2. गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली।

  3. पुलिस प्रेम-प्रसंग, विवाद की जांच कर रही।

संवाद सहयोगी, कोटवा (पूर्वी चंपारण) । थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की अटकलों का बाजार गरम हो गया। कोई प्रेम-प्रसंग तो कोई संपत्ति बंटवारा से जोड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार कोटवा निवासी नागालैंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत किस्मत मियां के पुत्र 25 वर्षीय कासिम मियां को उसी का बड़ा भाई फिरोज आलम ने गोली मार दी।

गोली कासिम के पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह खतरे बाहर है। कासिम मियां कोटवा पीएचसी नाइट गार्ड का काम करता है।

वहीं उसका बड़ा भाई 27 वर्षीय फिरोज आलम जो एक माल में सेल्समैन था, ने घटना के बाद खुद को गोली मारने के साथ ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि फिरोज आलम की शादी पांच वर्ष पूर्व चकिया थाना क्षेत्र में हुई थी और वह वैवाहिक जीवन से खुश नहीं था। उसकी एक 8 महीने की पुत्री भी है। घटना से पहले उसने शाम करीब 6:50 बजे अपनी पत्नी सकीना खातून से वीडियो काल पर बात की थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटवा पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर फिरोज फिरोज प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला, उसके सिर में गोली का निशान भी था।

घटना स्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। इधर कासिम को गोली देर रात लगी तभी से फिरोज अपने आपको एक कमरे में बंद कर लिया।

परंतु अहले सुबह एक और गोली की आवाज सुनाई दी। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो सभी हक्का बक्का रह गए। एक ही आदमी फंदा में लटका है और सिर पे गोली का निशान।

यह घटना कई सवालों को जन्म दे रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-2 जितेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग या आपसी विवाद का प्रतीत होता है।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला था।