डीएम ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा
जिले के अरेराज, संग्रामपुर व केसरिया प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में डीएम ने पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।
मोतिहारी। जिले के अरेराज, संग्रामपुर व केसरिया प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में डीएम ने पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।
अरेराज : अनुमंडल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जिलाधिकारी ने राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने नाव की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। डीएम ने गंडक तटवर्ती गांव नवादा, इजारा, आदि गांव के बाढ़ पीडितों से मिल कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने एसडीओ विजय कुमार पाण्डेय को आवश्यकता के अनुसार नाव का परिचालन बढ़ाने व राहत कार्य में और तेजी लाने को कहा। एसडीओ श्री पाण्डेय ने बताया कि राहत सामग्री के रुप में चूड़ा गुड़ का वितरण किया जा रहा है। साथ ही नवादा मठ के पास सीएस डॉ. प्रशांत कुमार ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बाढ़ पीडितो के बीच दवाइयों का वितरण किया। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन सत्यार्थी को बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया ।मौके पर डीएसपी नुरुल ह़क, बीडीओ अमित कुमार पाण्डेय, सीओ रघुनाथ तिवारी, राज विहारी, सतीश तिवारी, नवीन दुबे, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
केसरिया : केसरिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार का जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं राहत व बचाव कार्य की भी समीक्षा की। अधीनस्थ पदाधिकारियों कों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि राहत कार्य में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जरुरत के अनुसार चापाकल की व्यवस्था की जाए। सर्पदंश की दवा की भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कैम्प यदि लोगों को दूर लग रहा है तो समीप में व्यवस्था की जाए। डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक किया। मौके पर अपर समाहर्ता अरशद अली, एसडीओ चकिया चित्रगुप्त कुमार, सीओ नरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
संग्रामपुर : डीएम अनुपम कुमार ने रविवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौँरा किया। उन्होने संग्रामपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रभु टोला में पुछरिया के बाढ़ पीडितो के लिए राहत शिविर चलाने का निर्देश दिया। जबकि डुमरिया पंचायत के सिसवनिया बाढ़ पीडितो के लिए दुबौली मध्य विद्यालय में शिविर शुरू करने को कहा। डीएम श्री कुमार ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया कि जब तक पुछरिया, भवानीपुर के मलाही टोला, डुमरिया के सिसवा गांव में जब तक बाढ़ का पानी रहे तब तक शिविर में रहने, सोने, खाने व दवा की व्यवस्था रहनी चाहिए। डीएम ने दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतवा राम में संचालित राहत शिविर का भी जायजा लिया। उन्होंने एसडीओ अरेराज विजय कुमार पाण्डेय को निर्देश देते हुए कहा क पीडितो को किसी तरह की दिक्कत नही होनी चाहिए। इस दौरान शिविर के बेहतर संचालन के लिए स्थानीय मुखिया राय सुबोध कुमार शर्मा उ़र्फ मुनानी शर्मा की सराहना की। डीएम श्री कुमार ने इस क्रम में इजरा, पुछरिया बाबू टोला, पुछरिया तिवारी टोला व दक्षिणी भवानीपुर के मलाही टोले में एसडीआरएफ टीम के साथ मोटर बोट से प्रभावित गांवो का अवलोकन किया। वहीं जिला पार्षद इम्तेयाज खां ने जिलाधिकारी से राहत कार्य में लगे नाव चालकों के भुगतान की मांग की। मौके पर अपर समाहर्ता अरशद अली, डीसीएलआर सृष्टि राज सिन्हा, एसडीपीओ नुरुलहक, प्रमुख पति रिपू रंजन ¨सह, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह उ़र्फ ¨पकू ¨सह, समाजिक कार्यकर्ता अरुण तिवारी व थानाध्यक्ष पकंज कुमार ठाकुर मौजूद थे।