दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण
दिव्यांगों की सेवा सबसे बडी सेवा है।
मोतिहारी। दिव्यांगों की सेवा सबसे बडी सेवा है। उसकी सेवा करना हर मानव का कर्तव्य है। उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उक्त बातें अनुमंडल परिसर में शनिवार को आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए विधायक राणा रणधीर ¨सह ने कही। विधायक एवं एसडीओ शैलेश कुमार ने ट्राई साइकिल, व्हील चेयर एवं बैसाखी का वितरण किया। इस क्रम मे लाभार्थियों में लक्ष्मी देवी झमलाल, दीपक साह, भोला मांझी, ल¨खद्र पासवान, राम प्रभु साह, भभीखन दास, मोहम्मद सदीक, रवि मांझी, राधेश्याम राय, राम अयोध्या प्रसाद समेत अन्य शामिल है। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि पकड़ीदयाल प्रखंड में ट्राई साइकिल 30, व्हीलचेयर एक वैशाखी एक, पताही में 15 मधुबन में 20, तेतरिया में 15 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ¨सह, नागेंद्र ¨सह, पूर्व मुखिया अशोक कुमार ¨सह, मुरारी प्रसाद, नितेश कुमार, सुभाष कुमार मिश्रा, शिव प्रसाद उपस्थित थे।