बाल दिवस पर केंद्रीय कारा में बंदियों के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण
बाल दिवस के मौके पर बुधवार को केंद्रीय कारा में बंद महिला बंदियों के बच्चों को जेल से बाहर ले जाकर सैर कराया गया।
मोतिहारी। बाल दिवस के मौके पर बुधवार को केंद्रीय कारा में बंद महिला बंदियों के बच्चों को जेल से बाहर ले जाकर सैर कराया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक व कारा कर्मियों के बच्चे शामिल थे। बच्चों के बीच मिठाई व टॉफी के अलावा बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। महिला बंदियों के बच्चों को बाल दिवस के मौके पर शहर के पार्क में जेल प्रशासन द्वारा ले जाया गया। पार्क में बच्चों ने झूला, स्लाइडर आदि का आनंद लिया। कारा प्रशासन द्वारा समय-समय पर बच्चों को जेल से बाहर निकाला जाता है। उन्हें पार्क आदि का भ्रमण कराया जाता है, ताकि वे बाहरी वातावरण से परिचित हो सके। कारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि बच्चों को चाचा नेहरू के जीवनी के बारे में भी बताया गया। बच्चे पार्क में भ्रमण कर काफी आनंदित दिखे। दिन भर बंदी के बच्चे जेल से बाहर अपने माता के साथ खेलकूद कर समय बिताया और शाम को सभी बच्चे व उनके माता को केंद्रीय कारा भेज दिया गया। उनके साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान मौजूद थे। वही दूसरी ओर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती व नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। उद्घाटन अंचलाधिकारी चौधरी वसंत कुमार ¨सह ने किया। इस दौरान चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाने की बात कही। वही जिला युवा समन्वयक सन्नी कुमार सौरभ ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के मूल्यों और विचारों को युवाओं के बीच फैलाने की बात की। धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवक नितेश कुमार ने किया। मौके पर बैद्य गणेश प्रसाद ¨सह, विनोदकांत ¨सह, प्रोफेसर बैद्यनाथ ¨सह, कुमार श्याम किशोर ¨सह आदि मौजूद थे।