राजेंद्र नगर में सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोग परेशान
मोतिहारी। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के नगर निगम का प्रशासक बनने के बाद शहरवासियों को राहत की सांस मिली थी।
मोतिहारी। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के नगर निगम का प्रशासक बनने के बाद शहरवासियों को राहत की सांस मिली थी। लोगों के बीच विश्वास जगा था कि शहर के मोहल्लों की मुलभूत समस्याओं से निजात मिलेगी। शुरुआती दिनों में तो डीएम साहब रंग में थे। उन्होंने कुछ काम भी किया। लेकिन फिलहाल वे शिथिल पड़ गए हैं। जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी शहर के वार्ड संख्या- 15 के राजेंद्रनगर मोहल्ले में रहने वाले वाशिदों को है। यहां सड़कों पर सालो भर जल-जमाव का नजारा रहता है। मोहल्ले का अमुमन सभी सड़कों पर जल-जमाव का नजारा है। बजबजाते गंदे नाले का पानी मोहल्ले की कई गलियों, घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रवेश कर गया है। नगर निगम प्रशासन को सूचना देने के बाद नगर प्रशासन के पदाधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि दुर्गंध के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। इस कोरोना काल में कई तरह की बीमारी फैलने की आशंका है। लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बताया कि अधिकांश समय मोटर से घरों का पानी निकालना पड़ रहा है। मोहल्लावासी समाजसेवी राम भजन ने बताया कि कई वर्षों से नाले की उड़ाही नहीं होने के कारण और गलत ढंग से नाले का निर्माण होने के कारण यह समस्या हो रही है। पूर्व में वार्ड पार्षद की उदासीनता और नगर प्रशासन के अनदेखी के कारण मोहल्ले वासियों का जीना मुहाल हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्य नहीं हो पा रहे है। जिसके कारण मोहल्ले वासियों में इसे लेकर काफी आक्रोश है।