ऐतिहासिक होगी पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली : मुमताज
पटना में कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आकांक्षा रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सफलता को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं चंपारण के हर गांव का भ्रमण कर लोगों को रैली में चलने की अपील कर रहे है।
मोतिहारी। पटना में कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आकांक्षा रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सफलता को लेकर पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं चंपारण के हर गांव का भ्रमण कर लोगों को रैली में चलने की अपील कर रहे है। इसमें पुराने कांग्रेसियों व पार्टी जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने का काम चल रहा है। सभी अपने-अपने स्तर से लगे है। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस नेता मुमताज अहमद ने जिले के घोड़ासहन, छौड़ादानो, आदापुर व रामगढ़वा प्रखंडों का भ्रमण करने के उपरांत गुरुवार को कही। उन्होंने कहा की गांव के लोग महंगाई व बेरोजगारी से जुझ रहे है। लोग मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार से उब चुकी है। केंद्र की सरकार पूंजीपतियों की होकर रह गई है, तो सूबे की सरकार अपराध, डकैती, महंगाई आदि को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। वही देश के सर्वेच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी लोकतंत्र की रक्षा की गुहार लगा चुके है। ऐसे में कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी। इसके लिए सभी नेता व कार्यकर्ता लगे हुए है। श्री अहमद ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान भी चुनावी वायदा पूरा नहीं होने पर आक्रोशित है।