कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का किया पुतला दहन
रक्सौल शहर के कौड़िहार चौक पर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस बिहार के प्रदेश महासचिव प्रो. अखिलेश दयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली का पुतला दहन किया।
मोतिहारी। रक्सौल शहर के कौड़िहार चौक पर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस बिहार के प्रदेश महासचिव प्रो. अखिलेश दयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली का पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के प्रधानसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों पर तीखी आलोचना किया। कहा कि वर्तमान सरकार विपक्ष के नोटबंदी एक संगठित लूट, बैंकों के भगोड़ें आदि के सवालों का जवाब नहीं दे रही है। इस सरकार में घबड़ाहट, चिल्लाहट, लड़खड़ाहट और सन्नाटा देखने का मिल रहा है। साढ़े चार साल में केवल भाजपा के शीर्ष नेताओं का विकास हुआ है। वित्त मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके ऊपर लगे राफेल डील से संबंधित सभी सबूत मिल चुके है। भारत के युवा भाजपा सरकार से जवाब मांग रही है। साथ ही मोदी सरकार इस मामले की जांच ईडी या सीबीआई से कराए की मांग कर रही है। इस सरकार के चौकीदार और पहरेदार ही भगोड़ों के साथ है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। सरकार नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या आदि पर अपना रूख स्पष्ट करें। उक्त कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष म. इनामुल्लाह, ईश्वरचन्द्र प्रसाद, म.नेयाजुल्लाह, दीपक ¨सह, म.इमरान, अफरोज आलम, भैरव यादव, रंजीत गुप्ता, म.अनामुलाह, विकास रावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।