अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का फूंका बिगुल
जन अधिकारी पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर समाहरणालय स्थित कचहरी चौक पर महिला परिषद द्वारा शनिवार को धरना दिया गया।
मोतिहारी । जन अधिकारी पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर समाहरणालय स्थित कचहरी चौक पर महिला परिषद द्वारा शनिवार को धरना दिया गया। पार्टी नेताओं ने बिहार में बढ़ रहे हिटलरशाही चालान, तुगलकी फरमान, महिला उत्पीड़न, जुल्म, बलात्कार, हत्या के खिलाफ एक दिवसीय महाधरना दिया गया। अध्यक्षता महिला परिषद की जिलाध्यक्ष अनिला तिवारी ने की। महाधरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। कही भी महिला सुरक्षित नहीं है। आम आदमी असुरक्षित है। दिन-दहाड़े अपराधी हत्या कर रहे है। बिहार में एक मात्र नेता पप्पू यादव अन्याय के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे है। श्री गुप्ता ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि जनअधिकार पार्टी व पप्पू यादव को अपना सहयोग दें, ताकि और मजबूती से जनता की लड़ाई लड़ी जा सके। धरना को मुस्ताजाब आलम, अविनाश तिवारी, कृष्णा प्रसाद, अरसद अली, मुन्नी देवी, कन्हैया गुप्ता, पप्पू गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, टून्ना प्रसाद, रमेश गुप्ता, मंजू देवी, पूनम देवी, मछीया कुंअर, सिखपूजनी देवी, सवरिया देवी, अनारी देवी आदि ने संबोधित किया।