खेलकूद प्रतियोगिता तरंग में बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट-2018 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शहर के गांधी मैदान एवं राजकीय मध्य विद्यालय लुअठाहां में किया गया।
मोतिहारी। बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट-2018 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शहर के गांधी मैदान एवं राजकीय मध्य विद्यालय लुअठाहां में किया गया। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के मध्य एवं उच्च विद्यालय के अलावा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलगा। उक्त जानकारी देते हुए बिहार शिक्षा परियोजना के मीडिया प्रभारी मो. जावेद अख्तर ने बताया कि जिला स्तरीय इस आयोजन में दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैब¨लग थ्रो आदि इंवेंट्स को शामिल किया गया था। कार्यक्रम का संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर¨वद कुमार एवं शैलेंद्र मिश्र द्वारा किया गया। बता दें कि यह प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर आयोजित होती है। सबसे पहले प्रखंड स्तर पर इसका आयोजन किया जाता है। वहां से सफल प्रतिभागियों को अनुमंडल स्तर के आयोजन में शामिल होने के लिए भेजा जाता है। अनुमंडल के सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेते हैं। जिला स्तर पर सफलता के साथ वे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस प्रतियोगिता में मध्य एवं उच्च विद्यालय के बच्चे अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में शामिल होकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। सभी इंवेंट्स को बालक एवं बालिका वर्ग में विभक्त कर आयोजन किया जाता है। अंडर-17 के सफल प्रतिभागी :
100 मीटर दौड़- कमलेश कुमार (बालक वर्ग) एवं ज्योति कुमारी (बालिका वर्ग), 200 मीटर दौड़- आर्यन सिन्हा एवं सुनीता कुमारी, 400 मीटर दौड़- शमीमुद्दीन आलम एवं पूजा कुमारी, 500 मीटर दौड़- पवन राय एवं स्नेहा कुमारी, 1500 मीटर दौड़- सत्यम कुमार एवं सुप्रिया कुमारी, 3000 मीटर दौड़- हसनैन अली एवं छवि छाया, 100 गुणा 4 मीटर रिले छौड़- जिशान, आर्यन कुमार सिन्हा, आदर्श कुमार एवं रमण कुमार। लंबी कूद- संगील कुमार एवं मुस्कान कुमारी, शॉटपूट- पियुष राज, डिस्कस थ्रो- अभिषेक कुमार, जैब¨लग थ्रो- राहुल कुमार। अंडर-14 के सफल प्रतिभागी :
100 मीटर दौड़- अवनीश कुमार, 200 मीटर दौड़- करण कुमार एवं जूही कुमारी, 400 मीटर दौड़- उपेंद्र कुमार एवं छोटी कुमारी, रिले दौड़- सलोनी कुमारी, चांदनी कुमारी, टुन्नी कुमारी एवं विनिता कुमारी, शॉटपूट- विक्की कुमार एवं निर्मला कुमारी। आयोजन में ये रहे सक्रिय :
राजीव कुमार, नीरज कश्यप, पंकज वर्मा, संजय कुमार वर्मा, मनोज कुमार, हरेंद्र कुमार, भानू प्रकाश, हीरालाल प्रसाद, मधु कुमारी, सुजाता कुमारी, राजबल्लभ राम, अर¨वद पाठक, पूजा गुप्ता, जावेद आलम, परवेज आलम, विनोद कुमार, शेखर सिन्हा, विकास कुमार जायसवाल, आरपी ¨सह, काशीनाथ यादव, जावेद अख्तर आदि।