विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में दिनभर भटकती थी अर्द्धविक्षिप्त किशोरी, रात में दरिंदगी के बाद हत्या

Published: Sun, 06 Sep 2026 06:45 PM (GMT+05:30)

पूर्वी चंपारण के चकिया में एक अर्द्धविक्षिप्त किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका नग्न शव बरमदिया ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. चकिया में अर्द्धविक्षिप्त किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या।

  2. बरमदिया जिरात में नग्न अवस्था में मिला किशोरी का शव।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सहयोगी, चकिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थानाक्षेत्र स्थित चकिया चीनी मिल के बरमदिया जिरात में एक अर्द्धविक्षित किशोरी की हत्या दुष्कर्म के बाद कर देने की घटना सामने आई है।

जिसरात में किशोरी का शव होने की सूचना पर रविवार की शाम पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शनिवार की रात में घटित होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया है कि रविवार की शाम जिरात में बकरी चराने गए बच्चों ने नग्न स्थिति में किशोरी शव देख इसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद जंगल के आग की तरह सूचना पूरे इलाके में फैली।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार सदल मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार शव नग्न स्थिति में था। कमर के नीचे ढेर सारा खून गिरा था।

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर किशोरी की हत्या की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त किशोरी अर्द्धविक्षिप्त थी। दिनभर भटकते रहती थी।

बताया गया है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेलवे का रैक प्वाइंट भी है। वहां शाम होने के बाद नशे का दौर शुरू हो जाता है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त किशोरी को बहला फुसलाकर एकांत में ले जाया गया और नशे की स्थिति में दरिंदगी की सारी हदें पार की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद मौत के कारण व दुष्कर्म की भी जानकारी साफ हो जाएगी।

  • चकिया में अर्द्धविक्षिप्त किशोरी के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म बाद हत्या
  • रविवार की शाम बरमदिया स्थित चीनी मिल के जिरात से मिला नग्न स्थिति में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
  • घटनास्थल से सटे रैक प्वाइंट के पास शाम में नशेड़ियों के जमावड़े को लेकर कई तरह की आशंका, जांच के बाद साफ होगी दुष्कर्म की बात