विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात में बाइक से घर लौट रहे थे 2 युवा, तभी अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर; पूर्वी चंपारण के चकिया में 1 की मौत

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:29 AM (IST)

पूर्वी चंपारण के चकिया बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार मुजफ्फरपुर के युवक मो. वकील की मौके पर ही मौत हो गई।

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, चकिया। मोतिहारी मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी चंपारण के चकिया थानाक्षेत्र स्थित बाइपास के निकट अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई।

दूसरे की हालत नाजुक बताई जाती है। घटना शनिवार रात्रि करीब ग्यारह बजे की बताई जाती है। मृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना अंतर्गत गांव पराती निवासी मो. इस्लाम के पुत्र मो. वकील(24) के रूप में हुई है।

घायल की पहचान उसी गांव के मो. असगर अंसारी के पुत्र मो. आलम के रूप में हुई है। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रात्रि में मोतिहारी की तरफ से यामहा आर 15 बाइक से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना पर दोनों को एनएचएआई की एम्बुलेंस ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां उपस्थित चिकित्सक ने मो. वकील को मृत घोषित कर दियाजबकि मो. आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त करते हुए रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया में लगी है।

यह भी पढ़ें- माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी बोले- अपनी माटी का फर्ज निभाना है, बिहार की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं