आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू
बाल दिवस के मौके पर को ब्लाक रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोतिहारी। बाल दिवस के मौके पर को ब्लाक रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रो. अखिलेश दयाल ने भारत रत्न सह स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129 वीं जयंती पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने भारत को सशक्त और तरक्की का भारत बनाने का काम किया। 200 वर्षो के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान सराहनीय रहा। देश की आजादी के लिए जेल भी गए। नेहरू ने अपने पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया में लिखा है कि भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है। भारत की आत्मा किसान हैं। अगर देश की आत्मा पर प्रहार किया गया तो देश के विकास की गति स्थिर हो जाएगी । इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी, विकास भारती, म.मासुम, रणवीर ¨सह, देवेश कुमार, रिया कुमारी, अंकित कुमार, पल्लवी कुमारी, श्रेया गुप्ता, राजवीर कुमार आदि उपस्थित थे।