नहर का बांध टूटा, 50 एकड़ फसल बर्बाद
संग्रामपुर प्रखंड की दक्षिणी मधुबनी पंचायत में नंदपुर व श्यामपुर के बीच गंडक केनाल नहर का बांध टूट गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 12:37 AM (IST)
मोतिहारी । संग्रामपुर प्रखंड की दक्षिणी मधुबनी पंचायत में नंदपुर व श्यामपुर के बीच गंडक केनाल नहर का बांध टूट गया। इससे लगभग 50 एकड़ खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। पंचायत की मुखिया रीता तिवारी ने बताया कि नहर का बांध जीर्ण शीर्ण स्थिति में होने के चलते यह नौबत आई है। वहीं, विभागीय अधिकारियों द्वारा बिना नहर का निरीक्षण किए ही पानी छोड़े जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि नहर के बांध टूटने की जानकारी भी विभाग को दी गई, बावजूद इसके देर शाम तक भी मेन केनाल से पानी बंद नहीं किया गया। इस स्थिति से किसान परेशान है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नुकसान का दायरा बढ़ सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें