Move to Jagran APP

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

भाजपा जिला कार्यालय मोतिहारी में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों व प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 05:14 PM (IST)
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

मोतिहारी । भाजपा जिला कार्यालय मोतिहारी में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संजोयक एवं सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष चुमन यादव ने तथा संचालन जिला महामंत्री डॉ लाल बाबू प्रसाद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं सभी स्तर के पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र से जोड़ना है। बूथ कमेटी में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व देना है। पार्टी में बड़े से बड़े पदाधिकारी को भी बूथ एवं शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी से जोड़ना है। पार्टी ने तय किया है की कोई भी पार्टी पदाधिकारी अब बिना जिम्मेदारी नहीं रहेंगे। पर्यटन मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भाजपा के देवदूत कार्यकर्ताओं के बल पर 2014 में राधामोहन ¨सह ने 2 लाख वोटों से चुनाव जीते थे। पुन: 2019 में भाजपा उससे भी ज्यादा मतों से चुनाव जीतेगी। लोकसभा प्रभारी सह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ¨सह ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता एवं गरीबों के लिए जितना काम कर रही है, उतना काम आजतक किसी सरकार ने नहीं किया है। अब कार्यकर्ताओं को उन कार्यों को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करना है। सभी मोर्चो पर केंद्र सरकार पूर्ववर्ती सरकार से काफी अच्छा कार्य कर रही है, परन्तु भ्रम एवं झूठ का सहारा लेकर विपक्ष जनता की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। मौके पर विधायक सचिन्द्र प्रसाद ¨सह,श्री श्याम बाबू यादव, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, सुनील मणि तिवारी, अनिल कुमार मिश्र, बसंत मिश्र, अनिरुद्ध साहनी, मार्तण्ड नारायण ¨सह, विनय वर्मा, सजावल राम, प्रकाश अस्थाना, संजीव ¨सह, शीला देवी, रामशरण यादव, डॉ. उमेश चंद्रा, रामशरण यादव यादव, हरिहर दास, संजय जायसवाल, विनोद तिवारी, लालबाबू शर्मा, पंकज कुमार सिन्हा, कुमार विजय, सुनील ¨सह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी,पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.