ईंट उद्योग संचालक की गोली मारकर हत्या
नेपाल के सुनसरी दुहवी ईंट उद्योग संचालक मो. फिदा हुसैन की बुधवार को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 12:33 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 12:33 AM (IST)
मोतिहारी । नेपाल के सुनसरी दुहवी ईंट उद्योग संचालक मो. फिदा हुसैन की बुधवार को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में रक्सौल में लोगों ने प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी पुलिस प्रवक्ता उत्तम सुवेदी ने दी। बताया कि हत्या के आरोप में संदेह के आधार पर आधा दर्जन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उक्त लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों का नाम पता पुलिस गुप्त रख अनुसंधान कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें