भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मानव श्रृंखला में लेंगे बढ़-चढ़कर भाग
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि एनडीए सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सतत विकास की प्रक्रिया को गतिमान किया है। खास बात यह है कि शराब दहेज व बाल विवाह के विरोध में तथा जल- जीवन- हरियाली अभियान के माध्यम से समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो राज्यव्यापी मुहिम शुरू हुई है वह तारीफ के काबिल है।
मोतिहारी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि एनडीए सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सतत विकास की प्रक्रिया को गतिमान किया है। खास बात यह है कि शराब, दहेज व बाल विवाह के विरोध में तथा जल- जीवन- हरियाली अभियान के माध्यम से समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो राज्यव्यापी मुहिम शुरू हुई है, वह तारीफ के काबिल है। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाजपा के सभी नेता, कार्यकर्ता व समर्थक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने समस्त बिहारवासियों से मानव श्रृंखला में जाति, धर्म पार्टी से उपर उठकर भाग लेने की अपील की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि जनहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के मसलों पर सतही राजनीति करना ठीक नहीं है। साथ ही कहा कि समय के अंतराल में महागठबंधन का आपसी वैचारिक द्वंद्व ज्यादा उभरेगा जिससे वह बिखर जाएगा।