हमारी सरकार बनी तो बिहारियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी : उपेंद्र
मोतिहारी। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो सभी वर्ग के उ
मोतिहारी। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो सभी वर्ग के उपमुख्यमंत्री होंगे। 15-15 वर्षो का खेल बड़े भाई और मझले भाई ने खेल लिया है। बिहार में विकास के लिए अब 5 वर्षो के लिए छोटे भाई की सरकार की आवश्यकता है। बिहार में रोजगार का प्रबंध नहीं है जिसके कारण बिहार के युवा दूसरे प्रदेश में जाकर दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। हमारी सरकार बनी तो बिहारियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे केसरिया, पिपरा व हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नीतीश कुमार पर सीधे हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार का गला दबा कर रखा है। नीतीश जी चुप है सहम कर रह गए है। उन्हें सृजन घोटाला डर लगा हुआ है। बिहार में मास्टर साहब रसोइया बन गए हैं। स्कूल की बिल्डिग का निर्माण कार्य उन्हीं को करना पड़ता है। शिक्षक चावल, दाल, सब्जी का हिसाब करें या सीमेंट, गिट्टी, बालू का हिसाब रखें या बच्चों को पढ़ाएं। यह बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सबकी हालत खराब है। उन्होंने कहा कि नहीं पढ़ेगा बिहार तो नहीं बढ़ेगा बिहार। सभा को जेएसपी नेता संजय चौहान, डॉ तरुण विजय, जयमंगल प्रसाद, वशील अहमद खान, सर्वदेव राय, सत्यनारायण पासवान, नवीन कुशवाहा, विजय पटेल, राजनारायण शर्मा, नारंगी खान, पप्पू पांडये, बेबी पटेल, पिपरा में रालोसपा जिलाध्यक्ष जयमंगल प्रसाद, संजय कुशवाहा, यादोलाल पासवान, शंकर कुशवाहा, विनय कुमार, कामेश्वर प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण कुमार कुशवाहा, तुरकौलिया में ई. रमेश कुमार, एमआईएम के जिलाध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, संजय कुशवाहा, राजीव रंजन अनमोल, डॉ. शरीफ, रामबाबू सिंह, एकरामुल हक मुन्ना, जयमंगल कुशवाहा, जहांगीर आलम, जितेंद्र तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।