विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में बाजार गईं तीन सहेलियां, फिर नहीं लौटीं, CCTV में दिखीं, फिर कहां चली गईं

By Sanjay Kumar UpadhyayEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 07 Sep 2026 11:23 AM (IST)

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि बाजार से रविवार शाम एक ही गांव की तीन सहेलियां लापता हो गईं, जिससे परिजनों में ...और पढ़ें

इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि बाजार से तीन सहेलियां लापता हो गईं।

  2. पुलिस ने आवेदन पर जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

  3. लापता लड़कियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही।

संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि बाजार से रविवार की शाम से एक ही गांव की तीन लड़कियां लापता हो गई हैं। एक साथ तीनों के लापता होने के बाद स्वजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत में है।

घटना की जानकारी होने के बाद काफी खोज-बीन करने के बाद एक लड़की के पिता ने हरसिद्धि थाना में लिखित आवेदन दिया है। मठलोहियार पंचायत के छतवनिया टोला निवासी जयप्रकाश सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी सहित गांव की दो अन्य बच्चियां रविवार को हरसिद्धि बाजार गई थीं।

बाजार जाने के बाद तीनों देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।

स्वजन ने बताया कि तीनों छात्राएं आपस में सहेली हैं। एक ही गांव की रहनेवाली हैं। तीनों एक साथ रविवार को बाजार के लिए निकली थीं।

शाम होने के बाद भी जब वे घर नहीं पहुंची तो स्वजन परेशान हो गए। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थाने में आवेदन दिया गया।

इस संबंध में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, जिसमें तीनों बाजार में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है। जल्द ही तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।