बिहार केसरी का जयंती समारोह होगा ऐतिहासिक : डॉ. अखिलेश
मोतिहारी। बिहार केसरी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 132वीं जयंती आगामी 21 अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में मनाई जाएगी। उक्त समारोह में पूर्वी चंपारण जिले के सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
मोतिहारी। बिहार केसरी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 132वीं जयंती आगामी 21 अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में मनाई जाएगी। उक्त समारोह में पूर्वी चंपारण जिले के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। उक्त बातें राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बंजरिया पंडाल स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय बंजरिया पंडाल में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि पटना में आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। सूबे बिहार के सभी जिलों के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें बापू की कर्मभूमि चंपारण की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। वही जिले में कांग्रेस व देश स्तर पर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। मौके पर सुगौली के पूर्व विधायक सुरेश मिश्र, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल, बरकत खां, इंजीनियर गप्पू राय, हरि सिंह, संत सिंह कुशवाहा, अरूण यादव, मुमताज अहमद, बच्ची पांडेय, मुनमुन कुशवाहा, राहुल शर्मा, अरूण प्रकाश पांडेय, बिट्टू यादव, सुग्रीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।