Move to Jagran APP

शांति एवं सौहार्द के बीच मनी होली, उड़े रंग व गुलाल

जिले में होली का त्योहार हर्ष व उल्लास के वातावरण मनाया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:53 PM (IST)
शांति एवं सौहार्द के बीच मनी होली, उड़े रंग व गुलाल
शांति एवं सौहार्द के बीच मनी होली, उड़े रंग व गुलाल

मोतिहारी। जिले में होली का त्योहार हर्ष व उल्लास के वातावरण मनाया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। रंगोत्सव को लेकर सर्वाधिक उत्साह बच्चों व युवाओं में दिखा। इस दौरान पुलिस अधिकारी व जवान क्षेत्रों में गश्त लगाते रहे। वहीं, होली मिलन समारोह का आयोजन निबंधन कार्यालय परिसर में किया गया। मौके पर अशोक कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद, राकेश कुमार, रामसुंदर प्रसाद, रविभूषण कुमार, दिलीप कुमार, महेश प्रसाद, रामेश्वर गोस्वामी, भरत राय, जयमंगल गिरि, मुकुंद कुमार, दिनेश्वर प्रसाद, रमेश प्रसाद, पप्पू पांडेय, बासदेव पांडेय सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज नवीस संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। इधर, मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में बुधवार की संध्या ठंडी होली की पूजा व होलिका दहन का आयोजन श्री गौशाला परिसर में किया गया। बड़ी संख्या में मारवाड़ी महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, गुरुवार को मेन रोड स्थित श्रीबंशीधर लुंडिया घाट पर सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक सामूहिक रंग-गुलाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों व युवाओं ने रैन डांस, पारिवारिक होली, वाटर पुल का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल शर्मा, कुणाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, चंदन सिघानिया, अंशुमन मोदी का योगदान सराहनीय रहा। होली के दिन सुबह से बच्चे व युवा मिट्टी व रंगों की होली खेलते दिखे। शहर के मीना बाजार, छतौनी, स्टेशन रोड, बलुआ, हॉस्पीटल चौक, राजाबाजार, कचहरी चौक, चांदमारी, अंबिका नगर, बेलबनवा, बेलिसराय मोहल्ला में शांतिपूर्ण होली का आनंद लेते दिखे। वहीं, सड़क पर उत्साही युवक बाइक से आते-जाते दिखे। तुरकौलिया प्रखंड के रधुनाथपुर पंचायत की मुखिया अमिता रंजन के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने गाने-बजाने का भी आनंद लिया। पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह ने रंग बरसे भिगे चुनरवाली, रंग बरसे, होली खेले रधुवीरा अवध में होली सहित अन्य गीत प्रस्तुत कर लोगों में होली के रंग भरे। मौके पर बड़ी संख्या में पंचायत के लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व मुखिया अमिता रंजन व पूर्व मुखिया श्री सिंह ने पंचायत के छोटे-छोटे बच्चों के साथ होली का आनंद लिया। शहर के वृक्षेस्थान स्थित मंदिर परिसर में पार्षद समीर साह की देख रेख में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चांदमारी में इनरव्हील के सक्रिय सदस्य चंदा वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने रंग व गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। मेहसी : मेहसी में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अंचलाधिकारी रविशंकर व थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी चौकस रही। परंपरागत होली गीतों पर लोग थिरकते रहे। समूह में रमाकांत झा, जितेंद्र झा, कृष्ण मोहन झा, मनोज दुबे, पंकज ठाकुर, सुबोध ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। तुरकौलिया : क्षेत्र में होली शांति पूर्वक संपन्न हो गई। सड़कों पर शराबी नहीं दिखे और न डीजे पर युवक थिरके। लहेरिया कट बाइक चलाने वाले व साइलेंसर खोलकर हंगामा मचाने वाले भी पुलिस डर से मुख्य मार्ग पर नहीं आए। सुबह से शाम तक पुलिस चौकसी रही। वहीं, सीओ संतोष कुमार सुमन, बीडीओ राजेश भूषण व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र सभी संवेदनशील गांवों का भ्रमण करते रहे। इस दौरान लोगों के आग्रह पर होली भी खेले। सुगौली : माई स्थान में जय माता दी समिति द्वारा होली के शुभ अवसर पर मटका फोड़ का आयोजन किया गया। लोगों के समक्ष नौजवानों ने मटका फोड़ के लिए जोर आजमाइश की। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा और अंत में सुमित कुमार मटका फोड़ कर विजेता बन गया। मटका फोड़ने के बाद लोगों ने जमकर होली की खुशियां मनाई। इस आयोजन के विजेता को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर अध्यक्ष साहेब कुमार, रंजीत कुमार, अंकुर चौधरी, श्याम शर्मा, राजकुमार सर्राफ, अशोक सोनी, संदीप कुमार, चिटू स्वामी, सुभाष सिन्हा, नीरज कुमार, सुबोध कुमार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे। शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र व पुलिस बल के जवान सजग रहे। मधुबन : प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव कस्बे में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। आचार संहिता को देखते हुए डीजे बजाने की सख्त मनाही पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी। इस बार की होली में परंपरागत डफ, ढोलक, झील पर फगुआ गीत ज्यादातर जगहों पर देखने और सुनने को नहीं मिला। पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय भी होली को लेकर सक्रिय नजर आए। तेतरिया : होली का त्योहार तेतरिया-राजेपुर इलाके मे खुशी के माहौल में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए बधाई दी। इस दौरान पुलिस चौकस दिखी। डीएसपी पकड़ीदयाल दिनेश कुमार पांडेय, राजेपुर थानाध्यक्ष प्रदीप राम व सशस्त्र बल के जवान भ्रमणशील रहे। कल्याणपुर : होली प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शांतिपूर्वक मनाई गई। ढोल नगारे बजाते हुए लोग उत्साह से नाचते-गाते नजर आए। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले। वहीं, प्रशासन स्तर पर भी काफी चौकसर बरती गई। बीडीओ विनित कुमार, सीओ अश्विनी कुमार एवं थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार पुलिस बल के साथ गश्त करते दिखे। घोड़ासहन : रंगों का त्योहार होली पूरे क्षेत्र मे शांति एवं सौहार्द के बीच मनाई गई। इस दौरान फगुआ गीतों के धुन पर लोग नाचते व झुमते रहे। इधर विभिन्न सरकारी दफ्तरों खास कर हास्पीटल, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व आइसीडीएस कार्यालय में कर्मियों को एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय रही। डुमरियाघाट : रंगों का त्योहार होली गुरुवार को थाना क्षेत्र में हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल आदि लगाए। वहीं बड़ों से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान कई जगहों पर पारंपरिक कीचड़ की होली का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। शाकाहारी में पुआ पकवान, मिठाई आदि का भी लोगों ने भरपूर लुत्फ लिया। क्षेत्र में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय पुलिस की कई टीम चौक चौराहों व गांव में लगातार गश्त लगाती रही। लखौरा : थाना क्षेत्र के सभी गांव-बाजार में होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सभी समुदायों के लोग एक साथ मिलकर आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर त्योहार मनाया। शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष मुस्तैदी रहे। बनकटवा : हर्षोल्लास के वातवरण में होली पर्व संपन्न हो गया। इस बीच गुरुवार को जिलाधिकारी रमण कुमार ने होली पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र का जायजा लिया। जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्वक वातावरण में होली मनाई गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.