पेड़ काटने को लेकर मारपीट
मोतिहारी। मुफसिस्ल थाना के हंसुआहां गांव में शीशम के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद व मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए हैं।
मोतिहारी। मुफसिस्ल थाना के हंसुआहां गांव में शीशम के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद व मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए हैं। घायल इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में गगनदेव मुखिया ने थाना में आवेदन देकर कहा कि उनके खेत में लगे शीशम के पेड़ को ग्रामीण व पड़ोसी लोहा मुखिया, रामेश्वर मुखिया, रंजीत मुखिया, कुनकुन मुखिया, शीशम के पेड़ की चोरी से काट रहे थे। पूछने व मना करने पर मारपीट की। जिसमें गगनदेव मुखिया, राकेश मुखिया, अशोक मुखिया, उषा देवी व अनिशा कुमारी घायल हो गई। थानाध्यक्ष अर¨वद प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप मुखिया को गिरफ्तार किया है।