Move to Jagran APP

आक्रोशित पैक्स मतदाताओं ने मुख्य पथ को किया जाम

मोतिहारी। रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के मुरला पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष के द्वारा मनमानी तरीके से करीब 800 मतदाताओं को पूर्ण सदस्य से हटाकर एक रुपए वाला सह सदस्य बनाये जाने पर शुक्रवार को आक्रोशित मतदाताओं ने मुख्य पथ को जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 11:01 PM (IST)
आक्रोशित पैक्स मतदाताओं ने मुख्य पथ को किया जाम
आक्रोशित पैक्स मतदाताओं ने मुख्य पथ को किया जाम

मोतिहारी। रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के मुरला पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष के द्वारा मनमानी तरीके से करीब 800 मतदाताओं को पूर्ण सदस्य से हटाकर एक रुपए वाला सह सदस्य बनाये जाने पर शुक्रवार को आक्रोशित मतदाताओं ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। मुरला उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप करीब पांच घंटें तक दिल्ली काठमांडू अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया। विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शशिशेखर रमण, मनोज दास, पप्पू सिंह, सुखल राम, विनोद राम, जगरनाथ राम, अशर्फी महतो, विनोद राउत, सुरेश पटेल, हरेंद्र राम, नरेश कुमार राउत, राजू राउत, रवि कुमार, रवि शेखर उर्फ मिटू पटेल , भाकपा नेता राधा मोहन सिंह, विक्की सिंह आदि ने आक्रोश जताया। साथ ही बताया कि विभागीय अधिकारियों व निवर्तमान अध्यक्ष की मिलीभगत से मुरला पैक्स के मतदाता क्रम संख्या 1348 से लेकर 2238 तक 2014 में पूर्ण सदस्य थे। उनका नाम हटाकर एक रुपए वाला सह सदस्य बना दिया गया है। जिसके कारण वे लोग चुनाव लड़ने के योग्य नहीं रह सके। जिसका साक्ष्य बीडीओ व डीसीओ के पास प्रस्तुत किया गया।लेकिन कोई अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। बीडीओ ने मौखिक रूप से वादा किया था कि रसीद के साथ आपत्ति की जाएगी। जिसके बाद नाम जोड़ने की बात कही थी। लेकिन नहीं जुट सका है। जिसके कारण मुख्य पथ को जाम किया गया। जाम के कारण देश विदेश आने जाने वाली वाहनों की कतार लग गई । जाम की खबर मिलते ही रामगढ़वा के प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम राम, अवधेश सिंह, बीडीओ राकेश कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर घंटों बाद जाम को हटवाया। निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कौशलेश ठाकुर ने बताया कि मेरे उपर लगाया गया आरोप निराधार है। सह सदस्यों का प्रवेश शुल्क एक रूपए जमा है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार जारी किया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.