आंध्रा के साथ-साथ लोकल मछलियां भी नहीं बेचेंगे व्यवसायी
रक्सौल शहर के मछली व्यवसायियों ने बिहार में आंध्र प्रदेश की मछली पर प्रतिबंध व पटना नगर निगम में तत्काल प्रभाव से बंदी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है।
मोतिहारी। रक्सौल शहर के मछली व्यवसायियों ने बिहार में आंध्र प्रदेश की मछली पर प्रतिबंध व पटना नगर निगम में तत्काल प्रभाव से बंदी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। इसको लेकर मंगलवार को स्थानीय व्यवसायियों की बैठक हुई। जिसमें कृष्णा साह, विजय साह, अच्छेलाल साह, बृजकिशोर साह, अदालत साह, बिपिन साह, बिजली साह, कुमार साह, राहुल कुमार, मदन साह आदि ने बताया कि फिलहाल पटना को छोड़ अन्य बाजारों में मछली बेची जा रही है। लेकिन 24 जनवरी से आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों के साथ-साथ लोकल मछलियां भी नहीं बेचेंगे। कहा कि सरकार हम लोगों को बेरोजगार बनाने में लगी है। दूसरे प्रदेशों में जांच होने पर फॉर्मलीन की शिकायत नहीं मिल रही है। लेकिन, बिहार सरकार किस किट से जांच करा रही है जिसका रिपोर्ट अलग हो रहा है। व्यवसायियों ने बताया कि हम लोगों इसके लिए आंदोलन करेंगे।
मौके पर विक्की साह, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, उमेश साह, नवल साह, आकाश साह, अवधेश साह, रणधीर मंडल, भोला मंडल, राजन साह, किशोर साह, राजकिशोर साह, पप्पू साह, लाल साहेब, शंकर साह, प्रकाश साह व रवींद्र साह आदि उपस्थित थे।