पूछताछ के बाद पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को भेजा जेल
मोतिहारी। नब्बे के दशक से प्रभावित नक्सली क्षेत्र आदापुर छौड़ादानो के चर्चित नक्सली जगरनाथ साह पिपरा कसवा टोली तेहरे हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मोतिहारी। नब्बे के दशक से प्रभावित नक्सली क्षेत्र आदापुर, छौड़ादानो के चर्चित नक्सली जगरनाथ साह पिपरा कसवा टोली तेहरे हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त नक्सली 2008 के फरवरी माह में कसवा टोला योंगेद्र पंडित, महेंद्र राम, रामएकबाल भगत की हत्या के बाद से चर्चा में आया था। सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने संगठन का सबसे तेज तर्रार और हार्डकोर नक्सली बताया जाता है। इसपर चकिया, दरपा, मधुबन, छौड़ादानो थानों में लूट, हत्या आदि के मामले दर्ज है। इसपर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के छौड़ादानो प्रखंड के कोदरकट गांव शंकरबाग फॉर्म हाऊस पर 2016 में डकैती का भी आरोप है। पुलिस इसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसके अलावा सुगौली-मुजफ्फरपुर रेलखंड के हरपुर नाग हाल्ट पर लैंड माइंस विस्फोट कर ट्रैक को उड़ा दिया था। जिसे मालगाड़ी के दो पहिए क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसे चकिया पुलिस काफी दिनों से तलाश में थी। चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह 26 अप्रैल 2014 को रेलवे ट्रैक उड़ाने मामले का आरोपित था। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिली की उक्त नक्सली सीमावर्ती दरपा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास बोल्डरवा चौक के समीप छुपा है। सूचना मिलते ही एसएसपी अभियान हिमांशु गौरव के नेतृत्व में एसएसबी 32 वीं वाहिनी जी कंपनी ने मधुबन एवं दरपा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। जिसे गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।