Move to Jagran APP

इंजीनियरिग विभाग के 24 रेलकर्मी बर्खास्त

मोतिहारी। समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के सहायक मंडल अभियंता अर्जुन सिंह ने 24 लापरवाह एवं भगोड़े रेलकर्मियों को सेवा से हटा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 11:26 PM (IST)
इंजीनियरिग विभाग के 24 रेलकर्मी बर्खास्त
इंजीनियरिग विभाग के 24 रेलकर्मी बर्खास्त

मोतिहारी। समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के सहायक मंडल अभियंता अर्जुन सिंह ने 24 लापरवाह एवं भगोड़े रेलकर्मियों को सेवा से हटा दिया है। ये कर्मी बापूधाम सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के अधीन सुगौली स्टेशन पर तैनात थे। इन पर योगदान देने के बाद से ही बिना कोई सूचना के गायब रहने का आरोप है। अभियंता श्री सिंह ने यह कार्रवाई ड्यूटी से लगातार फरार चल रहे इन रेल कर्मियों पर मेजर चार्जशीट करने के बाद की है। सेवा से बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारी रेलवे पैटमैन के रूप में तैनात किए गए थे। रेलवे में इस तरह की यह हाल के दिनों में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मंडल सहायक अभियंता द्वारा इस कार्रवाई के बाद बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के इंजीनियरिग विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha election banner

बयान

सेवा से हटाए गए रेलकर्मी बापूधाम मोतिहारी सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के अधीन सुगौली स्टेशन पर तैनात थे। लगातार फरार होने की स्थिति में उनके आवासीय पते पर पत्राचार किया गया था। उसके बाद भी वे अपने ड्यूटी पर नहीं लौटे। इस स्थिति में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उनपर मेजर चार्जशीट करने के बाद सेवा से हटा दिया गया है।

अर्जुन सिंह,सहायक मंडल अभियंता बापूधाम मोतिहारी।

ये रेल कर्मी किए गए बर्खास्त

- श्याम सुंदर कुमार महतो

- पंकज कुमार भारती

- आदित्य कुमार गौंड

- मुकेश कुमार भारती

- अनिल कुमार गुप्ता

- सत्यविजय कुमार

- रंजन कुमार सिंह

- अक्षयलाल सिंह

- सुधांशू कुमार

- नीलम कुमारी

- मणिकांत झा

- राजीव रंजन

- राजेश कुमार

- शिविर कुमार

- संतोष कुमार

- टुनटुन कुमार

- उपेंद्र कुमार

- निशांत कुमार

- राहुल कुमार

- बब्लू कुमार

- राजू कुमार

- सुधीर राम

- मो. साबीर

- सोनू कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.