गांधी दर्शन को भारत भ्रमण पर रवाना हुई 105 जीविका दीदियां
महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह आयोजन समिति के सौजन्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 105 जीविका दीदियों को गांधी दर्शन के लिए भारत भ्रमण पर भेजा गया।
मोतिहारी। महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह आयोजन समिति के सौजन्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 105 जीविका दीदियों को गांधी दर्शन के लिए भारत भ्रमण पर भेजा गया। दो बसों में सवार जीविका दीदियों के जत्थे को महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह समिति के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, सचिव डॉ. लालबाबू प्रसाद व जीविका के कार्यक्रम पदाधिकारी वरुण कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चरखा पार्क से रवाना किया। अध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों को महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों, राष्ट्रपति भवन, लोकसभा, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, आगरा एवं दिल्ली दर्शन कराया जाएगा। भाजपा मोतिहारी लोकसभा के मीडिया प्रुख गुलरेज शहजाद ने बताया कि दो बसों पर सवार जीविका दीदियों को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह के निर्देश पर परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।