लॉकडाउन उल्लंघन में 10 गिरफ्तार, 1.93 लाख जुर्माने की वसूली
जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 301 वाहनों से एक लाख 93 हजार 500 का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि शहर के ज्ञानबाबू चौक पर एक मुर्गा दुकान पर समय समाप्ति के बाद भी बिक्री जारी रखने पर व्यवसायी फिरौज कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।
मोतिहारी । जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 301 वाहनों से एक लाख 93 हजार 500 का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि शहर के ज्ञानबाबू चौक पर एक मुर्गा दुकान पर समय समाप्ति के बाद भी बिक्री जारी रखने पर व्यवसायी फिरौज कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। वहीं संग्रामपुर थाना की पुलिस ने गोविंदगंज के रोजा अंसारी,मुबारक अंसारी व टोका अंसारी को गिरफ्तार किया। नगर थाना की पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, छतौनी के मुकेशचंद्र कुमर, थानाध्यक्ष अभिनय कुमार दुबे, कंचन भास्कर, राजेश कुमार के अलावा दारोगा अरूण कुमार ओझा, नितीन कुमार, आरके सिंह, केके राय ने सभी जगहों पर वाहनों की जांच की। वहीं लॉकडाउन उल्लंघन मामले में मधुबन प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। लॉकडाउन में मधुबन मेला बाजार के पांच कपड़ा व रेडिमेड दुकानों के खिलाफ थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा प्राथमिक दर्ज की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन करते दुकान पर भीड़ इकट्ठा किये रईस रेडिमेड के मालिक शहबाज आलम, शुभलक्ष्मी वस्त्रालय के मालिक रोहित कुमार दोनो ग्राम मधुबन, अवधेश कुमार ग्राम भवरूआ को गिरफ्तार किया गया। वहीं अंबिका वस्त्रालय के मालिक लालबाबू प्रसाद ग्राम पुरानी बाजार पुरानी बाजार मधुबन दीपक वस्त्रालय के मालिक दीपक कुमार गंगापुर भागने में सफल रहा। इन सभी दुकानदारों पर राष्ट्रीय लॉकडाउन का उल्लंघन करने, राष्ट्रीय आपदा महामारी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों दुकानदारों को पीआर बांड पर छोड़ा गया है।