तालाब में डूबने से युवक की मौत, सड़क जाम
दरभंगा। निकौली पंचायत के पेठिया गाछी स्थित लवकी पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी स्व.लालो महतो के पुत्र मिथिलेश महतो (36) के रूप में की गई है।
दरभंगा। निकौली पंचायत के पेठिया गाछी स्थित लवकी पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी स्व.लालो महतो के पुत्र मिथिलेश महतो (36) के रूप में की गई है। बताया गया कि स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय मछुआरा के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर घर के बगल में पोखर से स्नान करने की जानकारी दी थी। घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। लेकिन, कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह स्थानीय मछुआरा पोखर में जाल डालने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पोखर शव उपलाता मिला और बाहर निाकला गया। इसके बाद मौत की खबर कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आधे घंटे तक अतरबेल-भरवाड़ा पथ को जाम कर दिया। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नथुनी साह, सरपंच प्रतिनिधि मो. आबिद, उप सरपंच विनोद यादव के प्रयास से जाम हटा गया और सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। मृतक मिथिलेश गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की मां रेखा देवी, पत्नी व पुत्र राजू, राजा व पुत्री संतोषी कुमारी दहाड़ मारकर रो रहे थे।