मजदूर संघ ने सिटी मैनेजर का फूंका पुतला
नगर निगम मजदूर संघ के सदस्यों ने महामंत्री ¨पटू राम के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर सिटी मैनेजर नरोत्तम कुमार साम्राज्य का पुतला फूंका।
दरभंगा । नगर निगम मजदूर संघ के सदस्यों ने महामंत्री ¨पटू राम के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर सिटी मैनेजर नरोत्तम कुमार साम्राज्य का पुतला फूंका। इस दौरान आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। हम सेक्युलर श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कारी गामी की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरके दत्ता ने कहा कि सरकार की उदासीनता और भ्रष्टाचार के कारण नगर निगम में कार्यरत निम्नवर्गीय कर्मी को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। सफाईकर्मी ¨रकू को न्याय और दोषी को सजा नहीं मिली तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। बता दें कि वार्ड 19 के सफाईकर्मी ¨रकू पर जमादार की ओर से कथित नजराना मांगे जाने और शिकायत के नाम पर एकतरफा कार्रवाई किए जाने के विरोध में संघ के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का निर्णय लिया था। मौके पर चमरु महतो, हीरा गुप्ता, विजय कुमार गौतम, मो. लालबाबू, गिरधारी साह, देवू यादव आदि मौजूद थे।