शवों के पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
दरभंगा। सतीघाट में शुक्रवार की अहले सुबह वज्रपात की चपेट में आने से नौडेगा गांव निवासी साधु शरण यादव
दरभंगा। सतीघाट में शुक्रवार की अहले सुबह वज्रपात की चपेट में आने से नौडेगा गांव निवासी साधु शरण यादव के 32 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव व बिल्ट राम के 36 वर्षीय पुत्र जनार्दन राम की मौत हो गई। डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों के शव घर पहुंते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक हरेराम की पत्नी किरण देवी व जनार्दन की पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों पति के शव से लिपट कर बेहोश हो जा रही थी। लोग ढांढस दे रहे थे, लेकिन आंख से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। जुबान से एक ही शब्द निकल रहा था
कि है दैयबा हो दैयबा हमरा से किया पति छीन लेलअ हो दैयबा। शव को देखने पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों की आंखें भी नम हो उठी। मृतक हरेराम अपने पीछे 5 वर्षीय पुत्र अभिनंदन व 10 महीने की दुधमुंही बच्ची सुष्मिता को छोड़ गए। वहीं, जनार्दन अपने पीछे दो छोटे-छोटे पुत्र को। माहौल उस वक्त और भी गमगीन हो उठा, जब दोनों की अर्थी एक साथ घर से दाह संस्कार को निकली। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गय
ा। वहीं, दूसरी ओर पोखराम गांव कोनी घाट में वज्रपात से ¨वदे यादव के मवेशी का मौत हो गई।
हे भगवान हमर मांग के ¨सदूर कोन अपराध में उजार देलिए। मृतक के पत्नी व परिजन को रो रो कर बुरा हाल था।जिधर से जो लोग सुना वे दुख की घड़ी में मृतक परिजन को ढाँढस देने में लगे रहे।परन्तु आँशु रुकने का नाम ले पा रहा था।मालूम हो कि एक ही गावं में दो शव आते ही नोडेगा सहित आस पड़ोस क्षेत्र में कोहराम मच गया।जिधर से जो लोग सुना वे मृतक को देखने के लिए दौड़ पड़े।