शोक जताने दरभंगा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। यहां नवटोलिया स्थित विधान पार्षद संजय पासवान के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया।
दरभंगा । केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। यहां नवटोलिया स्थित विधान पार्षद संजय पासवान के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य रखने को कहा। उनके साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का काफिला भी मौजूद था। वहां से केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ गोविदपुर पहुंचे, जहां पूजा-पंडाल में उन्होंने माता के दर्शन किए। मौके पर सांसद गोपालजी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, जीवेश कुमार, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, हेमंत झा आदि मौजूद थे। मंत्री के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। जाते-जाते मंत्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आहृवान किया।
---------------