पांचवें दिन भी अल्ट्रासाउंड रहा ठप, मरीज हलकान
दरभंगा। डीएमसीएच में पांचवें दिन बुधवार को भी अल्ट्रासाउंड ठप रहने से मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 12:42 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:17 AM (IST)
दरभंगा। डीएमसीएच में पांचवें दिन बुधवार को भी अल्ट्रासाउंड ठप रहने से मरीजों को वापस लौटना पड़ा। चार मशीनों में से यहां तीन खराब पड़ा है। जबकि, चौथा ठीक है। बावजूद, कर्मियों की लापरवाही से ठीक मशीन से मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। रोजाना गरीब मरीज बाजार में ऊंची कीमतों पर जांच कराने को मजबूर है। समस्याओं से अधीक्षक को अब तक अवगत नहीं कराना घोर लापरवाही को दर्शाता है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. बालेशवर सागर ने भी माना है कि समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसे मामले की जानकारी उन्होंने लेने की बात कही है। कहा है कि ऐसी बात है तो बहुत जल्द समस्या को दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने विभागाध्यक्ष को समस्याओं को दूर करने का आदेश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें