विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में टॉप-10 अपराधी शंकर यादव गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Published: Sat, 22 Aug 2026 04:17 PM (IST)

दरभंगा पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल शंकर यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. टॉप-10 अपराधी शंकर यादव दरभंगा में गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने पिस्टल, दो मैगजीन, आठ कारतूस बरामद किए।

  3. शंकर यादव पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)। Darbhanga Crime News: जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल शातिर बदमाश शंकर यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए हैं। दोनों मैगजीन में चार-चार कारतूस लोड थे।

13 मामलों में नाम दर्ज

पुलिस के अनुसार, शंकर यादव के खिलाफ कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और अलीनगर थाने के अलावा समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि शंकर यादव अपने घर पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान और तिलकेश्वर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने शंकरपुर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से पिस्टल, दो मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए गए।

नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों और हथियार बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।