Move to Jagran APP

वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं : सांसद

जो भरा नहीं है भावों से जिसमें बहती रसधार नहीं। वह हृदय नहीं पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। उपरोक्त पंक्तियां दरभंगा सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर ने बेनीपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 02:10 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 02:10 AM (IST)
वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं : सांसद
वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं : सांसद

दरभंगा । जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं। वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। उपरोक्त पंक्तियां दरभंगा सांसद डा. गोपाल जी ठाकुर ने बेनीपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कही। बेनीपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिस ओर गुजरी , इसका मनोरम ²श्य देखकर लोगों की आंखें ठहर गई। बाइक पर सवार सांसद ने जमकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के क्रम में सांसद डा. ठाकुर ने बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर ग्राम में राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा जी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

यहां आयोजित तिरंगा सभा को संबोधित किया और शहीद के पिता नथुनी झा से भी मुलाकात किए । अपने संबोधन में सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि न सिर्फ हिदुस्तान का हर कोना, बल्कि दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों द्वारा या भारत के प्रति अपार प्रेम रखने वाला विश्व के हर कोने में हमारा तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज आजादी की जंग लड़ने वाले और आजादी के बाद देश बनाने वाले अनेक महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है। देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, असफाक उल्ला खां,सुभाष चंद्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे अनगिनत ऐसे हमारे क्रांतिवीरों के प्रति जिन्होंने अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिला दी थी।

सांसद डा. ठाकुर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र एवं राष्ट्र की जनता के हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि आज उसी कार्य की बदौलत आजादी के इतने दशक बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। विश्व, भारत की तरफ गर्व और अपेक्षा से देख रहा है। समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर, दुनिया खोजने लगी है। ये नए भारत के नए युग की शुरुआत है, जो अब संपूर्ण विश्व को राह दिखाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर सांसद के साथ पारसनाथ चौधरी, अभयानंद झा, देवेंद्र झा,पिटू झा,अमरनाथ शर्मा, श्याम साहू, बालेंदु झा, राहुल कर्ण, नटवर कुमार झा, अभिषेक कर्ण, रवि झा,आलोक महतो, गणेश पासवान, संजय कुमार, सोनू महतो, पिटू पासवान, पिटू पासवान, अभिषेक पासवान, भोला सहनी, सुरेश सहनी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। इससे पहले सांसद ने अपने आवासीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांसद डा. ठाकुर ने स्वतंत्रता संग्राम के महान वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन होता है। उन्होंने कहा कि मां भारती के लाखों सपूतों ने अपने प्राणों की बलिदान देकर देश को आजाद कराया था और हिदुस्तान को एक सोने की चिड़िया बनाने का स्वप्न देखा था। इस अवसर पर सांसद के साथ पारसनाथ चौधरी, अभयानंद झा, कृष्ण भगवान झा, उमेश चौधरी, सुनील मिश्र, देवेंद्र झा, प्रेम कुमार मिश्रा, देवेंद्र झा बालेंदु झा, राहुल कर्ण, अभिषेक कर्ण, सुबित पाठक, पुरुषोत्तम झा, रवि झा, गिरिधारी आदि मौजूद रहे।

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.