विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम रहे आरोपी ने चाकू से दे डाले 11 जख्म; हालत गंभीर

Published: Thu, 07 Nov 2024 09:04 PM (GMT+05:30)

बिहार के दरभंगा जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। नाकाम होने पर आरोपी ने ...और पढ़ें

दरभंगा में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर किशोरी को चाकू से गोदा।
दरभंगा में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर किशोरी को चाकू से गोदा।

HighLights

  1. शरीर से खून बहने के कारण हालत गंभीर
  2. डीएमसीएच में चल रहा पीड़िता का उपचार

जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म करने में विफल होने के बाद उसे चाकू से गोदकर जख्मी कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामाल बहेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गई थी। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म करने में विफल रहने पर उसे चाकू से गोद दिया। ग्रामीणों ने बुरी तरह से जख्मी किशोरी को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया है।

इसके साथ ही आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। इसके ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।

सुबह-सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी

यह पूरी घटना गुरुवार सुबह बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। वारदात में जख्मी पीड़ित किशोरी के पिता परदेस में मजदूरी करते हैं।

जबकि उसकी मां गांव के निकट ही ईंट भट्ठा में काम करती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित किशोरी गुरुवार सुबह अपने घर से बाहर निकली थी। वह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शौच के लिए गई हुई थी।

इसी दौरान मौके पर पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी ने पीड़ित किशोरी को दबोच लिया। बताया गया कि किशोरी ने आरोपी का विरोध किया। इतना ही नहीं; आरोपी के साथ पीड़ित किशोरी की हाथापाई भी हुई।

आरोपी ने 11 जगह किया वार

जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ग्रामीण ने वारदात के बारे में बताया कि दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपी युवक चाकू से पीड़ित किशोरी के ऊपर लगातार वार करने लगा था।

इधर, पीड़ित किशोरी की मां ने भी घटना के बाद बताया कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी को पेट, पीठ और हाथ सहित शरीर पर करीब 11 जगह चाकू से वार करके घायल कर दिया है।

पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर, लड़ रही मौत से जंग

पीड़ित किशोरी के जख्म से अधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल पीड़िता का उपचार डीएमसीएच सीओटी में चल रहा है।

चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी की स्थिति नाजुक है और पेट में गंभीर जख्म है। ऑपरेशन से पहले तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। इधर, बहेड़ा थाने की पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें

दीपावली में हुए विवाद को लेकर छठ पर्व में किसान की हत्या, आरोपी फरार

भोजपुर सोन नदी में डूबने से 2 लड़कियों की मौत, 2 गंभीर, एक की तलाश जारी