अध्यक्ष पद को ले चार मैदान में
तेरह नवंबर को आहूत व्यापार मंडल चुनाव को लेकर किए गए नामांकन में से एक ने वापस लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 03:01 AM (IST)
दरभंगा। तेरह नवंबर को आहूत व्यापार मंडल चुनाव को लेकर किए गए नामांकन में से शनिवार को एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उनका नाम वापस लेने से अब अध्यक्ष पद के लिए मैदान में मात्र चार उम्मीदवार रह गए हैं।बीडीओ रागिनी साहू ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मस्सा के पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनावी मैदान में अहियारी उत्तरी के पैक्स अध्यक्ष सह समिति सदस्य सुभाष कुमार ठाकुर,मुरैठा पैक्स अध्यक्ष रितेश कुमार झा, राजद के वली इमाम बेग उर्फ चमचम व भाकपा नेता रामयाद महतो हैं। इसके साथ बारह सदस्यीय कार्यकारणी के लिए मात्र सात उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन का पर्चा भरा। सभी निर्विरोध निर्वाचित कर लिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें