Move to Jagran APP

डीएमसीएच में हड़ताल समाप्त

सरकार के प्रतिनिधि मंडल और एनएमसीएच पटना के पीजी डॉक्टरों के बीच हुए समझौते के बाद शुक्रवार को पीजी डॉक्टर काम पर लौट गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM (IST)
डीएमसीएच में हड़ताल समाप्त
डीएमसीएच में हड़ताल समाप्त

दरभंगा। सरकार के प्रतिनिधि मंडल और एनएमसीएच पटना के पीजी डॉक्टरों के बीच हुए समझौते के बाद शुक्रवार को पीजी डॉक्टर काम पर लौट गए। ये पीजी डॉक्टर आज सुबह आठ बजे से काम करना शुरू कर दिए। इसके बाद वार्डों और ओपीडी में उपचार व्यवस्था सामान्य हो गई। बच्चों की किलकारियां और मरीजों के उपचार के लिए परिजनों के बीच भाग दौड़ शुरू हो गई। मरीजों के दर्द से वार्ड गुंज रहा था। हड़ताल के दिन सन्नाटे में तब्दील आज हर वार्डो में परिजनों की भीड़ लगी थी। यूनिट इंचार्जो के साथ पीजी डॉक्टरों ने मरीजों का राउंड लगाया। मरीजों के बीएचटी पर डॉक्टरों की सलाह दर्ज हुई। इस सलाह के आधार पर स्टाफ नर्सों ने मरीजों को तय समय पर दवा दी। रेडियोलाजी और पैथोलॉजिकल जांच घरों पर भीड़ जमा थी। ओपीडी में करीब दो हजार मरीजों के पूर्जे काटे गए। गायनिक वार्ड के ओपीडी में करीब 107 मरीजों की पूर्जे कटे थे। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या कम थी। ऑपरेशन थिएटर में मरीजों के आपरेशन हुए। यह ऑपरेशन सभी विभागों में चालू हो गए। इधर जेडीए अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी पीजी डॉक्टर आज सुबह आठ बजे से काम पर तैनात हो गए । सरकार और एनएमसीएच पटना के पीजी डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई जिसमें मांगों की पूर्ति का आश्वासन दिया गया। एनएमसीएच पटना के पीजी डॉक्टरों के साथ परिजनों ने दु‌र्व्यवहार किया था। इधर डीएमसीएच में भी मांगों की पूर्ति के लिए अधीक्षक से वार्ता हुई है जिसमें वेरिके¨टग और अवैध लोगों के वार्डो में घुसने पर पाबंदी लगाने का आश्वासन दिया गया है। डीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. एचएन झा और अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने बताया कि सभी पीजी डॉक्टर आज से काम पर लौट गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.