सर्वजीत बने उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष
लंबी प्रतीक्षा के बाद अब जिले के उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों का हनन व शोषण के विरुद्ध न्याय पाने के दर -दर भटकना नहीं पड़ेगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:33 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:33 AM (IST)
दरभंगा। लंबी प्रतीक्षा के बाद अब जिले के उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों का हनन व शोषण के विरुद्ध न्याय पाने के दर -दर भटकना नहीं पड़ेगा। अप्रैल 2013 से कभी खंडपीठों के सदस्य तो वर्तमान में अध्यक्ष विहीन फोरम में राज्य सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने फोरम में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम के नए अध्यक्ष पद पर सर्वजीत ने योगदान के बाद अपना कार्यभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ कर दिया है।अब फोरम में एक-एक महिला पुरुष सदस्य तथा अध्यक्ष के आ जाने से खंडपीठ का न्यायिक संचालन और न्याय निर्णय का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें