Move to Jagran APP

सम्राट अशोक ने संप्रभु राष्ट्र बनाने में दिया योगदान

जिला कुशवाहा महासंघ की ओर से केवटी के फूलकाही गांव के श्री सरस्वती पुस्तकालय परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 01:02 AM (IST)
सम्राट अशोक ने संप्रभु राष्ट्र बनाने में दिया योगदान
सम्राट अशोक ने संप्रभु राष्ट्र बनाने में दिया योगदान

दरभंगा। जिला कुशवाहा महासंघ की ओर से केवटी के फूलकाही गांव के श्री सरस्वती पुस्तकालय परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन करते हुए एलएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि समाज के लिए सम्राट अशोक का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सदैव प्रेरणादायक रहेगा। हमारे लिए मौर्यवंश का होना एक गौरव का विषय है। हम इसी वंश की पीढ़ी के हैं। इसके कई शासक ने भारत को एक संप्रभु राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दिया। जिसमें सम्राट अशोक विशिष्ट थे। जिला महासचिव संजय कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह सम्राट अशोक की पुत्री संघमित्रा ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भारत से श्रीलंका जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। इसकी प्रासंगिकता को दोहराते हुए पौधरोपण पर बल दिया गया। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की। समारोह को राजेन्द्र महतो, श्याम सुंदर सिंह, राम विलास सिंह, भोला प्रसाद महतो, सुरेश महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रवीण कुमार, अजय कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन अरुण कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह ने किया। उमवि परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.