Move to Jagran APP

कुलपति के मुख्यालय आने पर संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा मई के वेतन भुगतान

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप-कुलसचिव वन निशिकांत प्रसाद सिंह से वार्ता की। इसमें विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। बता दें कि वार्ता का निर्णय गुरुवार को ही कर्मचारियों की आमसभा में लिया गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 09:57 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 09:57 PM (IST)
कुलपति के मुख्यालय आने पर संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा मई के वेतन भुगतान
कुलपति के मुख्यालय आने पर संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा मई के वेतन भुगतान

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप-कुलसचिव वन निशिकांत प्रसाद सिंह से वार्ता की। इसमें विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की गई। बता दें कि वार्ता का निर्णय गुरुवार को ही कर्मचारियों की आमसभा में लिया गया था। उप कुलसचिव वन निशिकांत ने बताया कि प्रतिनिधमंडल में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार झा, सचिव अभिमन्यु कुमार, उपाध्यक्ष हरिशंकर झा, संयुक्त सचिव रामप्रकाश राम एवं संघ के प्रवक्ता सह बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के संगठन मंत्री रविद्र कुमार मिश्र शामिल थे। वार्ता के क्रम में सबसे पहले मई माह के वेतन भुगतान का मामला उठा जिस पर कहा गया कि कुलपति के मुख्यालय आने पर वेतन भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। वहीं, नवनियुक्त अनुकंपा कर्मियों के वेतन भुगतान के मसले पर कर्मचारियों को कहा गया कि संचिका प्रक्रियागत है, जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के चारों मुख्य द्वार पर शेड निर्माण का मसला भी कर्मचारियों ने उठाया। इस बाबत कहा गया कि जल्द ही सकारात्मक वार्ता कर इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.